Samsung Galaxy S25 Launch : जानिए क्या ख़ास है इस फ़ोन में ? और इसकी कीमत

Samsung Galaxy S25

आखिरकार Samsung में भारत में अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy S25 Launch कर दिया है। आपको बता दें की अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी S25 की जो कीमत है वो है $799, अगर भारतीय रुपयों में इसकी बात की जाये तो इस फ़ोन की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये निर्धारित की गयी है। आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संक्षिप्त विवरण

  • सैमसंग की गैलेक्सी S25 सीरीज़ के फ़ोन भारत में लॉन्च हो गए हैं।
  • Samsung ने S25 के तीन मॉडल लांच किए हैं, Standard, Plus और Ultra
  • भारत में सैमसंग गैलेक्सी S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये है।

सैमसंग की सबसे फेमस फ्लैगशिप सीरीज गैलेक्सी S का नया फ़ोन Samsung Galaxy S25 आखिरकार भारतियों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। बता दें की सैमसंग कंपनी ने S25 सीरीज के तीन Samsung Galaxy S25 StandardSamsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 की घोषणा की है। Samsung Galaxy S25 Slim की भारतियों के बीच चर्चा थी जिसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। इन फोन के मॉडल के साथ सैमसंग ने एक और नया मॉडल  Samsung Galaxy S25 Edge दिखाया है। 

नए सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज फोन की अमेरिकी बाजार में शरुआती कीमत $799 (लगभग 69,000 रुपये) है लेकिन सैमसंग ने इसे भारतीय बाजार में 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है। सैमसंग गैलेक्सी S25+ की कीमत 99,999 रूपये जबकि गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 1,29,999 रूपये है। चलिए जानते हैं की Samsung Galaxy S25 की खासियत के बारे में।

Samsung Galaxy S25

Samsung Galaxy S25, S25+ | सैमसंग गैलेक्सी S25+, S25

हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, S25 में सैमसंग ने कॉम्पैक्ट 6.2-इंच की डिस्प्ले दी है, जबकि S25+ में थोड़ी बड़ी स्क्रीन दी है जो की 6.7-इंच की है। यह फ़ोन 

दोनों फ़ोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP टेलीफ़ोटो कैमरा है। सैमसंग S25 में 4,000mAh की बैटरी और सैमसंग S25+ में 4,900mAh की बैटरी है। हालाकिं दोनों फोन में चार्जिंग स्पीड समान ही है। यह दोनों फ़ोन 256GB, 512GB, 1TB और  12GB RAM के अलग वैरिएंट के साथ उपलब्ध होंगे। सैमसंग ने 16GB RAM को बंद कर दिया है। Samsung Galaxy S25 सीरीज फ़ोन IPS68 रेटिंग के साथ उपलब्ध है जो की पानी और धुल से फ़ोन की रक्षा करेगा।


Samsung Galaxy S25 Ultra | सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा:

सैमसंग ने अपने New Samsung Galaxy S25 Ultra की डिज़ाइन, परफॉरमेंस और कार्यक्षमता को अपने पुराने फ़ोन की तुलना में अपग्रेड किया है। आपको बता दें की इसकी डिस्प्ले 6.9 इंच बड़ी स्क्रीन है और किनारे गैलेक्सी नोट की डिज़ाइन से काफी अलग हैं। बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह अल्ट्रा हल्का है, इस फ़ोन का वज़न सिर्फ़ 218 ग्राम है। अगर बात बैटरी की जाये तो अभी भी इसमें 5,000mAh की बैटरी है।

गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 256GB, 512GB, 1TB और  12GB RAM के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह 12GB RAM कॉन्फ़िगरेशन पूरे गैलेक्सी S25 सीरीज में एक जैसा ही है। फ़ोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है, जो 2025 के लिए क्वालकॉम के नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट का कस्टम-ट्यून्ड वर्शन है, जिसमें बेहतर दक्षता और प्रदर्शन के लिए अपग्रेडेड APU है। सैमसंग का दावा है कि S25 अल्ट्रा के हीट मैनेजमेंट में काफी सुधार किया गया है।

Galaxy S25 Ultra के कैमरा में काफी सुधार हुआ है। इसमें 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो पिछले मॉडल में इस्तेमाल किए गए 12MP सेंसर की जगह लेता है। 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP टेलीफ़ोटो लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP सेकेंडरी टेलीफ़ोटो कैमरा भी है। इसमें 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं की इसके द्वारा बेहतर क्वालिटी की सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती है।

नए AI Features

सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज़ में कई रोमांचक नए AI फ़ीचर पेश किए गए हैं:

क्रॉस ऐप एक्शन: यह फ़ीचर आपको एक ही वॉयस कमांड से कई ऐप में काम करने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं, "पास में कोई शाकाहारी रेस्टोरेंट ढूँढ़ो और उसे टेक्स्ट मैसेज में भेजो"।

AI सेलेक्ट: यह टूल आपकी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट का विश्लेषण करता है और प्रासंगिक एक्शन या ऐप सुझाता है।

कन्वर्सेशनल सर्च: आप प्राकृतिक भाषा का उपयोग करके फ़ोटो या डिवाइस सेटिंग खोज सकते हैं, जिससे आपको अपनी ज़रूरत की चीज़ें ढूँढ़ना आसान हो जाता है।

व्यक्तिगत सुझाव: AI आपके उपयोग पैटर्न और प्राथमिकताओं के आधार पर सुझाव देता है।

सर्च करने के लिए सर्कल करें: यह फ़ीचर आपकी स्क्रीन पर मौजूद फ़ोन नंबर, ईमेल और URL को पहचानता है, जिससे आप एक ही टैप से कॉल, ईमेल या वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आपको हमारा आर्टिकल कैसा कृपया कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।

टिप्पणियाँ